शहीद ब्रजकिशोर पंचतत्व में विलीन, उमड़ा जनसैलाब
कहलगांव : शहीद ब्रजकिशोर यादव का गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. कहलगांव श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई. उनके पुत्र अभिषेक किशोर उर्फ बंटी ने उन्हें मुखाग्नि दी. गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे तिरंगा में लिपटा ब्रजकिशोर यादव का पार्थिव शरीर जैसे ही श्मशान घाट पर […]
कहलगांव : शहीद ब्रजकिशोर यादव का गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गये. कहलगांव श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि हुई. उनके पुत्र अभिषेक किशोर उर्फ बंटी ने उन्हें मुखाग्नि दी. गुरुवार की दोपहर करीब पौने दो बजे तिरंगा में लिपटा ब्रजकिशोर यादव का पार्थिव शरीर जैसे ही श्मशान घाट पर पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया. ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’, ‘हिंद की सेना जिंदाबाद’ ‘डीके यादव अमर रहे’ के नारे गूंज रहे थे. शवयात्रा में बड़ी संख्या में राजनीितक दलों नेता व कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी चल रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










