मानक का कहीं पालन नहीं सावन से पहले बनना था नाला, आश्विन में भी है आधा-अधूरा
देवघर : नगर निगम के वार्ड नंबर 23 स्थित रघुनाथ रोड में इन दिनों नाला का निर्माण हो रहा है. नाला निर्माण का टेंडर श्रावणी मेला से पहले निकला था तथा निर्माण कार्य सावन से पहले ही करना था, लेकिन भादो व आश्विन बीत जाने के बाद भी नाला का कार्य पूरा नहीं हो पाया […]
देवघर : नगर निगम के वार्ड नंबर 23 स्थित रघुनाथ रोड में इन दिनों नाला का निर्माण हो रहा है. नाला निर्माण का टेंडर श्रावणी मेला से पहले निकला था तथा निर्माण कार्य सावन से पहले ही करना था, लेकिन भादो व आश्विन बीत जाने के बाद भी नाला का कार्य पूरा नहीं हो पाया है. करीब छह लाख की लागत से पांच सौ फीट लंबे नाले का निर्माण में पर्याप्त मजदूर तक नहीं लगाये गये हैं. पेटी कांट्रेक्ट पर जैसे-तैसे धीमी गति से नाला का निर्माण कार्य चल रहा है. नाला के निर्माण कार्य भी प्राक्कलन के अनुसार नहीं हो रहा है.
प्राक्कलन में नाले की खुदाई डेढ़ फीट गहरी व एक फीट चौड़ी होनी है, जबकि नाला में स्लैब की ढलाई चार ईंच मोटा करना है. बावजूद विभागीय लापरवाही से नाला की खुदाई व स्लैब की ढलाई में अनदेखी हो रही है. इस नाले में स्लैब की ढलाई कई जगह तीन से 3.5 ईंच तक ही की जा रही है. कार्य में विलंब की वजह से खोदे गये गड्ढे में कई दिनों में पानी भरा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










