हम बेफिक्र, धुएं में जिंदगी अस्पताल व स्कूलों के बाहर छोटे बच्चे बेचते हैं तंबाकू उत्पाद
देवघर : कोटपा लागू होने के बाद भी देवघर में खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-सिगरेट बिक रहे हैं. यहां तक कि छोटी-छोटी गुमटियों व दुकानों में बालक-किशोर गुटखा, सिगरेट बेचते और खरीदते भी देखे जा सकते हैं. खासकर अस्पताल, शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तो कोटपा की धज्जियां उड़ रही हैं. जिला स्तर […]
देवघर : कोटपा लागू होने के बाद भी देवघर में खुलेआम सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा-सिगरेट बिक रहे हैं. यहां तक कि छोटी-छोटी गुमटियों व दुकानों में बालक-किशोर गुटखा, सिगरेट बेचते और खरीदते भी देखे जा सकते हैं. खासकर अस्पताल, शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तो कोटपा की धज्जियां उड़ रही हैं.
जिला स्तर पर कोटपा के नोडल पदाधिकारी एसीएमओ को बनाया गया है. किंतु एसीएमओ के स्तर से जागरुकता को लेकर कोई पहल नहीं हुई है. तंबाकू उत्पादों की बिक्री वाले स्थानों पर कोई होर्डिंग, बोर्ड भी अब तक नहीं लगाये गये हैं. पूछे जाने पर एसीएमओ सह सिविल सर्जन डॉ एससी झा ने कहा कि अब उन्हें गाइड लाइन प्राप्त हुई है. बोर्ड, होर्डिंग बनाने के आर्डर दिये गये हैं. बनकर आयेगा तो लगवाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










