महाराष्ट्र पुलिस का घुठियापहाड़ी में छापा
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के मारेने गांव के घुठियापहाड़ी के पास साइबर ठगों की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी हुई. महाराष्ट्र पुलिस को फोन लोकेशन मिला था कि मोरने गांव के कुछ साइबर ठगों का जमावड़ा घुठियापहाड़ी के पास है, लेकिन पुलिस की भनक मिलते ही साइबर ठग भाग निकला. महाराष्ट्र में तीन […]
देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के मारेने गांव के घुठियापहाड़ी के पास साइबर ठगों की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस की छापेमारी हुई. महाराष्ट्र पुलिस को फोन लोकेशन मिला था कि मोरने गांव के कुछ साइबर ठगों का जमावड़ा घुठियापहाड़ी के पास है, लेकिन पुलिस की भनक मिलते ही साइबर ठग भाग निकला. महाराष्ट्र में तीन लाख की साइबर ठगी के मामले में इस इलाके में तीन दिनों से डेरा जमाये हुए है. महाराष्ट्र पुलिस को लतासारे गांव के एक युवक को भी तलाश है
जो पहले सोनारायठाढ़ी में शराब की दुकान में काम करता था व अब साइबर ठगों का सरगना बना हुआ है. महाराष्ट्र पुलिस ने लतासारे गांव में उक्त युवक के घर की फोटोग्राफी भी की है. पुलिस मोहनपुर थाने क्षेत्र के एक एटीएम के समीप मकान के मालिक को एक भी तलाश रही है जो साइबर ठगों द्वारा एटीएम से पैसा निकासी किये जाने के बाद कमीशन में रुपये लेता है. महाराष्ट्र पुलिस उक्त युवक के बारे में स्थानीय चौकीदारी से पूरी जानकारी प्राप्त कर तीसरे दिन लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










