फरवरी 2018 से वाया जसीडीह चलेगी दुरंतो, कल रेल राज्य मंत्री करेंगे घोषणा

Updated:
विज्ञापन

देवघर: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन छह अक्तूबर को देवघर आ रहे हैं. वे जसीडीह जंक्शन से पहले जसीडीह-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर शाम को 6.45 बजे रवाना करेंगे. इस कार्यक्रम में ही केंद्रीय राज्य मंत्री फरवरी 2018 से हावड़ा-नयी दिल्ली दरंतो एक्सप्रेस वाया जसीडीह और पटना डायवर्टेड रूट से परिचालन […]

विज्ञापन
देवघर: केंद्रीय रेल राज्यमंत्री राजेन गोहेन छह अक्तूबर को देवघर आ रहे हैं. वे जसीडीह जंक्शन से पहले जसीडीह-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर शाम को 6.45 बजे रवाना करेंगे. इस कार्यक्रम में ही केंद्रीय राज्य मंत्री फरवरी 2018 से हावड़ा-नयी दिल्ली दरंतो एक्सप्रेस वाया जसीडीह और पटना डायवर्टेड रूट से परिचालन की घोषणा करेंगे.
जसीडीह जंक्शन पर मुफ्त वाइ-फाइ सुविधा : इसके अलावा वे इस क्षेत्र के रेल यात्रियों को जसीडीह जंक्शन पर वाइ-फाइ सुविधा की सौगात देंगे. वाइ-फाइ से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. यह वाइ-फाइ हाइ स्पीड होगी. केंद्रीय मंत्री एमपी फंड से धनपतडीह स्टेशन पर तैयार यात्रियों की सुविधा का भी उदघाटन करेंगे. इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री शाम चार बजे जसीडीह जंक्शन पहुंचेंगे.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे सात बजे कोलकाता के लिए रवाना हो जायेंगे. इस कार्यक्रम में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद होंगे. दिल्ली के लिए डायरेक्ट ट्रेनअब देवघर सहित संताल व आसपास के राज्यों के लोगों को जसीडीह से हाइ-स्पीड ट्रेन की सुविधा मिलेगी. क्योंकि जसीडीह-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन सप्ताह में दो दिन आनंद विहार को जायेगी. वहीं आनंद विहार से दो दिन जसीडीह स्टेशन को आयेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola