प्रधानमंत्री आवास को लेकर प्रशासन रेस
मधुपुर: बुधवार को डीडीसी जन्मेजय ठाकुर ने प्रधानमंत्री आवास योजना निर्माण कार्य का जायजा लेने मधुपुर पहुंचे. उन्होंने जमुनी, चरपा व लखीबाजार में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए रोजगार सेवक व मुखिया को निर्देश देते हुए आवास में जियो टैगिंग करने की बात […]
इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए रोजगार सेवक व मुखिया को निर्देश देते हुए आवास में जियो टैगिंग करने की बात कही. कहा कि जिस जगह अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, वहां अविलंब प्रारंभ करायें नहीं तो राशि रिकवर की जायेगी.
प्रधानमंत्री आवास को 14 नवंबर तक हर हाल में पूरा करने की बात कही. डीडीसी ने जामा में भी आवास निर्माण कार्य का जायजा लिया. उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य को पूरा कर लेने का निर्देश दिया. मौके पर मुखिया प्रवीण कुमार व बबीता देवी समेत पंचायत व रोजगार सेवक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










