मुहर्रम जुलूस में करंट से एक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
साहिबगंज: मंगलवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान साहिबगंज के अंजुमन नगर मुहल्ले में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसे बचाने के क्रम में चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी और जुलूस को रोक […]
विज्ञापन
साहिबगंज: मंगलवार शाम मुहर्रम जुलूस के दौरान साहिबगंज के अंजुमन नगर मुहल्ले में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसे बचाने के क्रम में चार अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं. घटना के बाद अफरातफरी मच गयी और जुलूस को रोक दिया गया.
करंट लगने से झुलसे चारों को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया है. जबकि एक बच्चा का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है. घटना साहिबगंज जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजुमन नगर मुहल्ले मंगलवार संध्या 6:30 की है.
जानकारी के अनुसार अंजुमनगर मुहर्रम कमेटी द्वारा सिपल जुलूस निकाला गया था. जैसे ही जुलूस इमली पेड़ के नजदीक पहुंचा, सिपल के पीछे चल रहे डीजे सिस्टम के ऊपर बैठ कर जा रहे परवेज आलम 25 वर्ष तार की चपेट में आ गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि उसे बचाने के क्रम में बाकी के चार अन्य लोग झुलस गये. घायल होने वालों में मोहम्मद कासिम (55), मो आशीष (10), मो राजा खान (25) और टिंकू (05) शामिल हैं.
अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, परिजनों का हंगामा : घटना के बाद ग्रामीण व परिजन घायलों को अस्पताल ले कर पहुंचे, लेकिन अस्पताल में मात्र एक चिकित्सक डॉ सत्यप्रकाश ही मौजूद थे. इस कारण ग्रामीण हंगामा करने लगे. ग्रामीणों ने अस्पताल में तोड़-फोड़ का भी प्रयास किया. जमकर नारेबाजी की. सूचना मिलते ही डीसी शैलेश चौरसिया एसपी पी मुरूगन, एसडीओ अमित प्रकाश आदि पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










