दुधिया रोशनी से जगमगायेगा देवघर व बासुकिनाथ

Updated:
विज्ञापन

देवघर: दीपावली से पहले देवघर व बासुकिनाथ दूधिया रोशनी में जगमगायेगा. दोनों जगहों में सभी बिजली के खंभों पर एलइडी लाइट लगायी जायेंगी. यह काम इइएसएल कंपनी को दिया गया है तथा कंपनी की 10 टीमें देवघर में काम करेगी. इस संबंध में कंपनी के सीनियर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले […]

विज्ञापन
देवघर: दीपावली से पहले देवघर व बासुकिनाथ दूधिया रोशनी में जगमगायेगा. दोनों जगहों में सभी बिजली के खंभों पर एलइडी लाइट लगायी जायेंगी. यह काम इइएसएल कंपनी को दिया गया है तथा कंपनी की 10 टीमें देवघर में काम करेगी.

इस संबंध में कंपनी के सीनियर अभियंता विकास कुमार ने बताया कि दीपावली से पहले देवघर, दुमका व बासुकिनाथ शहरी क्षेत्रों में एलइडी लाइट लगायी जायेंगी. इसके अंतर्गत देवघर में कुल 7600 लाइट लगाने की योजना है. अबतक तीन हजार लाइट लगाये जा चुके हैं. यहां काम को समय से पूरा करने के लिए 10 टीम लगायी जायेंगी. वर्तमान में तीन टीमें काम कर रही हैं. वहीं दुमका में 2642 एलइडी लाइट लगाया जाना है, जिनमें 11 सौ से अधिक लगा चुकी हैं. वहीं बासुकिनाथ में लगभग काम पूरा हो चुका है.

यहां कुल 544 में से चार सौ से अधिक एलइडी लाइटें लग चुकी हैं. देवघर शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान चार दिन काम बंद रहा. अब बासुकिनाथ की टीम को देवघर भेजा जायेगा. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में काम पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में काम शुरू होगा. इसके लिए देवघर व दुमका के जिला परिषद से बात चल रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola