दोनों पक्षों के बुद्धिजीवी व प्रशासन की पहल रंग लायी, धार्मिक जुलूस के रूट को लेकर उत्पन्न विवाद खत्म

Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी: पालोजोरी के बदियामोड़ में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व ताजिया जुलूस के रूट निर्धारण को लेकर दो पक्षों में उत्पन्न विवाद शाम होते-होते खत्म हो गया. दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों व प्रशासनिक पहल के बाद ताजिया जुलूस को निर्धारित रूट पर भेजा गया. बदियामोड़ तक जुलूस ले जाने को लेकर था विवाद : सोमवार को […]

विज्ञापन
पालोजोरी: पालोजोरी के बदियामोड़ में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व ताजिया जुलूस के रूट निर्धारण को लेकर दो पक्षों में उत्पन्न विवाद शाम होते-होते खत्म हो गया. दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों व प्रशासनिक पहल के बाद ताजिया जुलूस को निर्धारित रूट पर भेजा गया.
बदियामोड़ तक जुलूस ले जाने को लेकर था विवाद : सोमवार को एक पक्ष ताजिया जुलूस को बदियामोड़ ले जाना चाहते थे. वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि वर्ष 2016 में ताजिया जुलूस के लाइसेंस में बदिया गांव तक का ही रूट निर्धारित किया गया था. ऐसे में जुलूस को बदिया मोड़ तक नहीं ला सकते हैं. वहीं ताजिया जुलूस कमेटी के लोगों का कहना था कि वे लोग पिछले कई वर्षों से बदियामोड़ जुलूस लेकर जा रहे हैं.
पहुंचे एसडीओ व एसडीपीओ : सूचना मिलते ही मधुपुर एसडीओ व एसडीपीओ बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को समझाने का लगातार प्रयास किया. जब विवाद खत्म नहीं हुआ तो प्रशासन ने दोपहर तक बदियामोड़ को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया. एसडीपीओ, मधुपुर अशोक कुमार सिंह के साथ पुलिस इंस्पेक्टर पालोजोरी बीके सिंह, सारठ थाना प्रभारी नुनूदेव राय, चितरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार, सारवां, जसीडीह थाने की पुलिस बदियामोड़ पहुंच गयी. इसके बाद सीओ पालोजोरी पंकज कुमार भी बदिया मोड़ पहुंचे और दोनों पक्ष के लोगों को समझाने के प्रयास किया. इसके बाद एसडीओ मधुपुर कुंदन कुमार व बीडीओ पालोजोरी विकास कुमार राय ने भी बदियामोड़ में कैंप किया. इसके अलावा सीसीआर डीएसपी रवि भूषण, डीएसपी अमिता लकड़ा भी बदियामोड़ में मौजूद थीं. काफी मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने जुलूस को तय स्थान पर रोकते हुए शाम छह बजे शांतिपूर्वक वापस भेजा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola