राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए 10 तक मांगा आवेदन

Updated:
विज्ञापन

देवघर : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 17-18 का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है. दाे चरण में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग […]

विज्ञापन
देवघर : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीइआरटी) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा 17-18 का आयोजन किया जायेगा. परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से 10 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है. दाे चरण में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के सफल संचालन के लिए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग एवं झारखंड अधिविद्य परिषद झारखंड द्वारा सूचना जारी किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड में प्रथम चरण की परीक्षा राज्य स्तर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित की जाती है.
राज्य स्तर पर परीक्षा में सफल होने वाले छात्र-छात्राओं की मुख्य परीक्षा राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद नयी दिल्ली द्वारा आयोजित की जायेगी. अंतिम रूप से चयनित छात्र-छात्राओं को मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को पूरे जीवन छात्रवृत्ति दी जायेगी.
अभ्यर्थियों के लिए पात्रता : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (प्रारंभिक) में वर्ष 2017 में झारखंड राज्य में अवस्थित सभी कोटि के मान्यता प्राप्त विद्यालय के वर्ग दशम के नियमित छात्र-छात्राएं सम्मिलित हो सकेंगे. इसमें शामिल होने के लिए डोमिसाइल प्रतिबंधित नहीं है. वैसे छात्र-छात्राएं जो ओपेन डिस्टेंस लर्निंग के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. उनकी उम्र सीमा एक जुलाई 2017 तक 18 वर्ष होना चाहिए.
अभ्यर्थियों को मिलेगा आरक्षण का लाभ : सरकार के अधिसूचना के तहत अनुसूचित जाति के लिए दस प्रतिशत, 26 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति के लिए एवं दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए तीन प्रतिशत स्थान आरक्षित है. एनसीइआरटी नयी दिल्ली के तहत निर्देशानुसार दिव्यांगों का कोटा तीन फीसदी से बढ़ा कर चार फीसदी कर दिया गया है. अभ्यर्थियों के चयन के बाद आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए आरक्षित कोटि के अभ्यर्थियों को सक्षम पदाधिकारियों द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र तथा दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों को जिला असैनिक शल्य चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होगा.
सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 100 रुपये : प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य कोटि के अभ्यर्थियों को एक सौ रुपये शुल्क देना होगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियाें के लिए शुल्क 50 रुपये निर्धारित है.
बौद्धिक, शैक्षिक व भाषा से संबंधित पूछे जायेंगे प्रश्न : राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए कोई पाठ्यक्रम निर्धारित नहीं है. परीक्षा में दो अंक का दो सवाल पूरे जायेंगे. इसमें बौद्धिक योग्यता, शैक्षिक योग्यता एवं हिंदी व अंग्रेजी भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola