देवसंघ में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा का हुआ महास्नान, मां का दर्शन पा अभिभूत हुए भक्त

Updated:
विज्ञापन

देवघर : बंपास टाउन स्थित देवसंघ आश्रम के नवदुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का महास्नान कराया गया. वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अनोखी है. आश्रम से जुड़े भक्त समवेत विधि से सप्तमी से मां की प्रतिमा को सात महासागर, सात समुद्र व सात नदियों के पवित्र जल से महास्नान करवाते हैं. यह पवित्र […]

विज्ञापन
देवघर : बंपास टाउन स्थित देवसंघ आश्रम के नवदुर्गा मंदिर में मां दुर्गा का महास्नान कराया गया. वर्षों से चली आ रही यह परंपरा अनोखी है. आश्रम से जुड़े भक्त समवेत विधि से सप्तमी से मां की प्रतिमा को सात महासागर, सात समुद्र व सात नदियों के पवित्र जल से महास्नान करवाते हैं. यह पवित्र जल आश्रम से जुड़े देश-विदेश में रहने वाले भक्त दुर्गापूजा के अवसर पर अपने साथ लेकर आते हैं.

इससे पूर्व सप्तमी की सुबह आठ बजे से नवपत्रिका का स्वागत और मां की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा करायी गयी. इसके बाद आश्रम के भक्तगण देश-विदेश में स्थापित महासागर, समुद्र व नदियों से लाये गये जल से बारी-बारी से माता का महास्नान कराया गया. बाद में पूरे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ षोडशोचार पद्धति से माता की पूजा हुई. वस्त्रादि धारण कराने व महिला भक्तों ने माता का श्रृंगार किया.

भक्तों के बीच बंटा महाप्रसाद
दोपहर 2.30 बजे भोग निवारण व भक्तों के बीच प्रसाद वितरण हुआ. अंत में संध्या समय आरती व भजन का कार्यक्रम हुआ.
महाअष्टमी आज: संध्या समय होगी संधि पूजा
देवसंघ आश्रम के ट्रस्टी पीएन बनर्जी ने बताया कि महासप्तमी को महास्नान के बाद महाष्टमी, महानवमी व महादशमी को सुबह से मां की विशेष पूजा होगी. इस बीच महाष्टमी की रात 9.13 बजे से रात्रि 10 बजकर एक मिनट तक संधि पूजा, नवमी की सुबह आठ बजे महास्नान, कुमारी पूजा, हवन व भोग व दशमी के दिन सुबह आठ बजे शीतल भोग व समवेत पूजा, तीन बजे प्रतिमा वरण व शाम 6.30 बजे भक्तों पर शांति जल व आशीर्वाद का प्रदान किया जायेगा. इसके बाद महिला भक्तों के साथ आसपास की महिलाएं भी मां को सिंदूर वरण के बाद आपस में सिंदूर खेला करेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola