अब खून के लिए देने होंगे दोगुने पैसे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवघर: अब ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए मरीजों के परिजनों को दोगुनी राशि चुकानी होगी. बहुत जल्द आदेश निर्गत होनेवाला है कि ब्लड लेने के लिए मरीजों के परिजनों को प्रोसेसिंग शुल्क 525 रुपये की जगह 1050 रुपये देना होगा. इस संबंध में झारखंड के उपनिदेशक सह ब्लड सेल के नोडल ऑफिसर उपेंद्र […]
विज्ञापन
देवघर: अब ब्लड बैंक से ब्लड लेने के लिए मरीजों के परिजनों को दोगुनी राशि चुकानी होगी. बहुत जल्द आदेश निर्गत होनेवाला है कि ब्लड लेने के लिए मरीजों के परिजनों को प्रोसेसिंग शुल्क 525 रुपये की जगह 1050 रुपये देना होगा.
इस संबंध में झारखंड के उपनिदेशक सह ब्लड सेल के नोडल ऑफिसर उपेंद्र कुमार सिन्हा द्वारा निर्गत पत्र ब्लड बैंक प्रभारी को मिल चुका है. पत्र मिलते ही ब्लड बैंक प्रभारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता ने सिविल सर्जन डॉ एससी झा के साथ मंत्रणा भी की.
पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि एनबीटीसी (नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल) की बैठक पहली जून 2017 को लिये गये निर्णय के आलोक में नोडल ऑफिसर ने पत्र दिया है. उक्त पत्र में ब्लड प्रोसेसिंग शुल्क में वृद्धि का निर्देश दिया गया है. बहुत जल्द इस संबंध में सीएस का निर्देश प्राप्त होनेवाला है. इसके बाद ब्लड बैंक के प्रोसेसिंग शुल्क में वृद्धि की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










