केकेएन स्टेडियम में खुलेगा मल्टी जिम

Updated:
विज्ञापन

देवघर : अब देवघर के खिलाड़ी मैदान में खेल की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक सौष्ठव बढ़ाने के लिए जिम में पसीना बहाते नजर आयेंगे. इसके लिए जिला खेल प्राधिकरण (डीएसए) की अोर से पहल शुरू की गयी है. डीएसए देवघर के सचिव आशीष झा ने बताया कि खिलाड़ियों को मजबूत बनाने के इरादे से […]

विज्ञापन
देवघर : अब देवघर के खिलाड़ी मैदान में खेल की दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ शारीरिक सौष्ठव बढ़ाने के लिए जिम में पसीना बहाते नजर आयेंगे. इसके लिए जिला खेल प्राधिकरण (डीएसए) की अोर से पहल शुरू की गयी है. डीएसए देवघर के सचिव आशीष झा ने बताया कि खिलाड़ियों को मजबूत बनाने के इरादे से जिम में अत्याधुनिक मशीनें इंस्टॉल की जायेगी.

जहां विशेषज्ञ कोच खिलाड़ियों के साथ-साथ जिम में पहुंचने वाले सामान्य लोगों को ट्रेनिंग देंगे. इसके अलावा जिम में स्टीम बाथ की भी शुरुआत की जायेगी. इस तरह की सुविधा संताल परगना में कहीं नहीं है. स्टीम बाथ उपकरण थके हुए व सूज गये मसल्स को आराम देने में सहायक साबित होगा. मल्टी जिम वातानुकूलित होगा.

खिलाड़ियों को मिलेगी छूट
डीएसए सचिव ने बताया कि जिम में वर्कआउट के लिए रजिस्टर्ड होना जरूरी है. जो खिलाड़ी जिम के रेगुलर मेंबर होंगे, उन्हें छूट दी जायेगी. बशर्तें वह जिस गेम के खिलाड़ी हैं उस एसोसिएशन के पैड पर सदस्य होने का प्रमाण पत्र दें. इसके अलावा सामान्य लोगों को किसी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगी. उन्हें जिम प्रबंधन की अोर से तय शुल्क अदा करना होगा. सामान्य सदस्यों से प्राप्त शुल्क से जिम के मेंटेनेंस के साथ-साथ संचालन किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola