एसपी ने हर बिंदु पर दिये जांच के निर्देश

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल का लिया जायजा, मां का लिया बयान एसपी ने मांगी हर दिन अनुसंधान की रिपोर्ट सारठ : घटना के बाद शुक्रवार को एसपी ए विजयालक्ष्मी, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह समेत सारठ, चितरा व पालोजोरी पुलिस के साथ गांव पहुंची. एसपी ने घटनास्थल व सिंचाई कूप जिसमें बच्ची की लाश मिली उसका जायजा लिया. उन्होंने […]

विज्ञापन

घटनास्थल का लिया जायजा, मां का लिया बयान

एसपी ने मांगी हर दिन अनुसंधान की रिपोर्ट
सारठ : घटना के बाद शुक्रवार को एसपी ए विजयालक्ष्मी, एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह समेत सारठ, चितरा व पालोजोरी पुलिस के साथ गांव पहुंची. एसपी ने घटनास्थल व सिंचाई कूप जिसमें बच्ची की लाश मिली उसका जायजा लिया. उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी एनडी राय को कई निर्देश दिये. कुआं का सारा पानी निकाल कर हर बिंदु पर जांच करने को कहा. बच्ची की मां से घटना की जानकारी ली व उनके बताये अनुसार उस खेत तक भी गयी जहां के लिए बच्ची निकली थी.
एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने भी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एसपी ने एसडीपीओ व थाना प्रभारी को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी व रोजाना रिपोर्ट देने काे कहा.
इस दौरान प्रशिक्षु आइएस करण सत्यार्थी पुलिस निरीक्षक बीके सिंह, सारठ थाना प्रभारी एनडी राय,चितरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola