झारखंड सरकार का मार्का लगा कर बना रहे थे देसी पाउच
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
देवीपुर. शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, मालिक फरार हरियाणा से एक नामी ब्रांड से मिलते-जुलते लेबल लगे बोतल मिले शराब बनाने की दो मशीन, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद देवीपुर : देवीपुर में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. एक बड़े ब्रांड के नाम से शराब बनाने […]
विज्ञापन
देवीपुर. शराब फैक्टरी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, मालिक फरार
हरियाणा से एक नामी ब्रांड से मिलते-जुलते लेबल लगे बोतल मिले
शराब बनाने की दो मशीन, भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद
देवीपुर : देवीपुर में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है. एक बड़े ब्रांड के नाम से शराब बनाने का यह धंधा पांडूरायडीह निवासी राजू यादव के घर में चल रहा था. किसी ने घर में शराब बनाने की सूचना एसपी को दे दी. एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ दीपक पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी की. पुलिस ने राजू के घर से शराब बनाने की दो मशीन, भारी मात्रा में स्प्रिट, खाली जार, प्लास्टिक के ड्रम, रॉयल स्टैग, खाली ढक्कन आदि बरामद किये गये.
एक नामी ब्रांड रॉयल स्टैग से मिलता-जुलता हरियाणा का लेबल लगा हुआ कई बोतल भी बरामद किया गया. जब्त देसी शराब के पाउच में झारखंड सरकार का लेबल लगा हुआ था. पुलिस ने मौके से शराब बना रहे पांच मजदूरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस आता देख घर का मालिक फरार हो गया.
ये भी थे मौजूद: मौके पर सीसीआर डीएसपी रविकांत भूषण, प्रशिक्षु डीएसपी राजेंद्र प्रसाद, सारवां सब इंस्पेक्टर पिंकू कुमार यादव, जसीडीह पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, देवीपुर सह सारवां इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, देवीपुर थाना प्रभारी पुनीत उरांव, एसआइ दिनेश्वर सिंह, इमामवेल कुजूर, कृष्णा पाहन मौजूद थे.
आरोपित राजू के घर से शराब बनाने की दो मशीन, भारी मात्रा में स्प्रिट आदि बरामद
अवैध शराब कारोबार का अड्डा बना देवीपुर
देवीपुर अवैध शराब बनाने का अड्डा बन गया है. यहां पहले भी थाना क्षेत्र के गिधैया में काफी मात्रा में अवैध शराब का उद्भेदन हुआ था. बिहार में शराब बंदी होने के बाद शराब माफियाओं ने इसके लिए ऐसी जगह चुनी, जहां से बिहार का सीमावर्ती क्षेत्र नजदीक है. यहीं से शराब माफिया की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा है. पुलिस के लिए देवीपुर में शराब का कारोबार चुनौती बनती जा रही है. बता दें कि रांची में जहरीली शराब के कारण कई जानें गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










