सरकार के एक हजार दिन पूरे, देवघर में रन फॉर झारखंड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2017 10:43 AM
देवघर : राज्य सरकार के एक हजार दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में देवघर में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. नगर विकास सह प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की . सुबह आठ बजे केकेएन स्टेडियम में रन फॉर झारखंड की शुरुआत हुई. इस दौरान मंत्री केकेएन स्टेडियम में […]
देवघर : राज्य सरकार के एक हजार दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में देवघर में रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. नगर विकास सह प्रभारी मंत्री सीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरूआत की . सुबह आठ बजे केकेएन स्टेडियम में रन फॉर झारखंड की शुरुआत हुई. इस दौरान मंत्री केकेएन स्टेडियम में गरीब कल्याण मेला का भी उद्घाटन किया गया.
इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी जोरों पर थी. इसके सफल आयोजन के लिए जिला आपूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, कल्याण विभाग, उद्योग विभाग, कृषि विभाग भूमि संरक्षण, जिला जनसम्पर्क विभाग, जिला खेल संघ व अन्य विभाग के पदाधिकारियों को विभाग के संबंधित योजनाओं का स्टॉल मेला में लगाने का निर्देश दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










