मंटू हत्याकांड: आरोपित की गाड़ी कोडरमा से जब्त

Updated:
विज्ञापन

देवघर : कुंडा थानांतर्गत दुर्गापुर निवासी मंसूर उर्फ मंटू अंसारी हत्याकांड के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है. पुलिस की छापेमारी टीम ने मंटू हत्याकांड में प्रयुक्त हिरना मुहल्ला निवासी सबीर अंसारी की सफारी गाड़ी को कोडरमा से बरामद कर लाया. पुलिस के अनुसार जब्त की गयी उक्त सफारी गाड़ी में खून के छींटे […]

विज्ञापन

देवघर : कुंडा थानांतर्गत दुर्गापुर निवासी मंसूर उर्फ मंटू अंसारी हत्याकांड के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है. पुलिस की छापेमारी टीम ने मंटू हत्याकांड में प्रयुक्त हिरना मुहल्ला निवासी सबीर अंसारी की सफारी गाड़ी को कोडरमा से बरामद कर लाया. पुलिस के अनुसार जब्त की गयी उक्त सफारी गाड़ी में खून के छींटे के निशान भी पाये गये हैं.

सफारी गाड़ी को पुलिस की छापेमारी टीम द्वारा सबीर के ससुराल कोडरमा से बरामद कर लाया गया है. सबीर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है. हलांकि दो दिन पूर्व जब पुलिस ने दुर्गापुर गांव के आगे एक भूखंड में बने तहखाने से मृतक की चप्पल व खून लगी प्लास्टिक बरामद कर लाया था, तभी प्रभात खबर ने इस तरफ इशारा किया था.

अब भी पुलिस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है. उक्त संदिग्धों में से एक के पूछताछ के आधार पर ही पुलिस की छापेमारी टीम सफारी गाड़ी बरामद करने गयी थी और उसी संदिग्ध से पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार देर रात में हिरना मुहल्ले में छापेमारी कर दो पिस्तौल-गोली के साथ एक युवक को दबोचा था.

गाड़ी मालिक हिरना निवासी सबीर की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी
तहखाने से मृतक की चप्पल व खून लगी प्लास्टिक बरामदगी के बाद प्रभात खबर ने किया था इशारा
दुर्गापुर मुहल्ला निवासी मंटू अंसारी हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस
मामले में तीन संदिग्ध युवकों से पूछताछ करने में जुटी है कुंडा पुलिस
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola