काफला कंपीटीशन में कुल्टी टीम बनी विजेता
मारगोमुंडा : प्रखंड के कानो मदरसा परिसर में नुरी क्लब के तत्वावधान में काफला कंपीटीशन का आयोजन किया गया. काफला कंपीटीशन में एक से बढ़कर एक नात पेश किया गया. कंपीटीशन देर रात से शुरू होकर सुबह तक चली. कंपीटीशन के पहले चरण में 16 टीमों ने अपना जौहर दिखाया. बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे […]
मारगोमुंडा : प्रखंड के कानो मदरसा परिसर में नुरी क्लब के तत्वावधान में काफला कंपीटीशन का आयोजन किया गया. काफला कंपीटीशन में एक से बढ़कर एक नात पेश किया गया. कंपीटीशन देर रात से शुरू होकर सुबह तक चली. कंपीटीशन के पहले चरण में 16 टीमों ने अपना जौहर दिखाया. बेहतर प्रदर्शन करते हुए दूसरे चरण में आठ टीमों का चयन किया गया.
जिसमें कुल्टी पहले स्थान व चीरकुंडा दूसरे स्थान पर रही. कुल्टी टीम के शारीक खान व चिरकुंडा टीम के शेख हुसैन, धनबाद टीम के शकील अहमद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया. आसनसोल टीम के मो शहबाज ने चौथा स्थान प्राप्त किया. मौके पर सफल प्रतिभागियों को कृषि मंत्री रणधीर सिंह, पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी व जिप सदस्य इमरान अंसारी ने संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया. इस अवसर पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि काफला कंपीटीशन के आयोजन से आपसी भाईचारा बनता है. साथ ही कंपीटीशन में आये प्रतिभागियों को अपना जौहर दिखाने का मौका मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










