मुखिया पर विकास कार्य में मनमानी का आरोप
चितरा: पालोजोरी प्रखंड के कांकी पंचायत के मुखिया पर विकास कार्य में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से कृषि मंत्री रणधीर सिंह को आवेदन दिया. ग्रामीणों ने इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की है. अनिल राणा, शक्ति राणा, सहदेव राणा, संजू देवी, सीमा देवी, रूबी देवी, पलटू राणा, सूर्यदेव […]
अनिल राणा, शक्ति राणा, सहदेव राणा, संजू देवी, सीमा देवी, रूबी देवी, पलटू राणा, सूर्यदेव राणा, बबलू रजवार, गुलाबी देव्या, ठाकुर राणा आदि ने आरोप लगाया कि कुआं लाभुक कांगो राणा के मेटेरियल का 55 हजार रूपया मुखिया द्वारा नहीं दिया गया. पीसीसी निर्माण मनमाने ढंग से तथा गलत जगह चयन किया गया. शौचालय निर्माण गोचर जमीन में किया गया.
आरोप है कि कुआं निर्माण में पांच हजार मांगने, ठेकेदारी करने, आंगनबाड़ी निर्माण में गड़बड़ी, लाभुक सहदेव राणा के बकरी शेड में मेटेरियल का रुपया अपने उठाकर रखना शामिल है. इधर, मुखिया का पक्ष लेने संपर्क करने की कोशिश गयी. लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










