उन्नत ग्राम योजना में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

Updated:
विज्ञापन

आक्रोश. संघरा के ग्रामीणों ने किया विरोध उन्नत ग्राम योजना के चयन से लेकर उसके बाद चल रहे कार्य विवादों में है. ग्रामीण लगातार कार्यों में अनियिमितता की शिकायत कर जांच की मांग कर रहे हैं. मधुपुर : संघरा में उन्नत ग्राम योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की जांच की मांग ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन

आक्रोश. संघरा के ग्रामीणों ने किया विरोध

उन्नत ग्राम योजना के चयन से लेकर उसके बाद चल रहे कार्य विवादों में है. ग्रामीण लगातार कार्यों में अनियिमितता की शिकायत कर जांच की मांग कर रहे हैं.
मधुपुर : संघरा में उन्नत ग्राम योजना के तहत हो रहे विकास कार्यों की जांच की मांग ग्रामीणों ने की है. ग्रामीणों ने एसडीओ को ज्ञापन देकर 15 दिनों के अंदर कराने की मांग की है. जांच व कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. ग्रामीण संतोष दास, शिबु दास, यशोदा देवी, ननकी देवी, धनेश्वर दास, किशुन दास, तुला देवी, प्रतिमा देवी आदि ने बताया कि गांव में बन रहे सामुदायिक भवन में बांगला ईंट का प्रयोग कर रहा है. डीप बोरिंग व सोलर लाइट में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती गयी है. काम धीमी गति से हो रहा है. उन्होंने बताया कि उन्नत गांव का काम संत रवि दास कल्याण समिति के माध्यम से की जा रही है.
समिति द्वारा गांव में योजना क्रियान्वयन समिति बनायी गयी है. लेकिन समिति के लोगों को सही ढंग से कुछ पता नहीं है. पावर टिलर शोभा की वस्तु बनी हुई है. वाहन व इसके अन्य सामग्री अलग-अलग जगह पड़े हुए हैं. बता दें कि इससे पहले भी ग्रामीण एसडीओ कार्यालय परिसर में कार्यो में अनियमितता की जांच की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर चुके हैं. बताते चलें कि उन्नत ग्राम के तहत मधुपुर का बडा संघरा व करौं प्रखंड का पथरा का चयन हुआ है. जिसमें खेल के लिए स्टेडियम, ग्रामीणों का आवास निर्माण, विवाह भवन, सामुदायिक भवन, दुकान शेड, पेयजल आपूर्ति, पावर टिलर, सोलर लाइट आदि संसाधन मुहैया कराना है.
टेकरा के ग्रामीण दयानंद कुमार दास, कुंदन कुमार दास, विजय महरा, दिलीप दास, बिरवल महता, पुरन महता, बासुदेव दास, जीतनी देवी, यशोदा देवी, मीना देवी, कंचन देवी, प्रतिमा देवी, अनिता देवी, शशि दास आदि ने भी एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर उन्नत ग्राम योजना के तहत हो रहे कार्यों की जांच की मांग की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola