बिजली व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अब होगा चरणबद्ध आंदोलन ‘आप और हम’ के सदस्य मिले एसडीओ से, सौंपा ज्ञापन मधुपुर : शहर समेत ग्रामीण अंचलों में विद्युत बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर आप और हम के संगठन के तत्वावधान में शनिवार को सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि मधुपुर की विद्युत […]
विज्ञापन
अब होगा चरणबद्ध आंदोलन
‘आप और हम’ के सदस्य मिले एसडीओ से, सौंपा ज्ञापन
मधुपुर : शहर समेत ग्रामीण अंचलों में विद्युत बदहाल विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर आप और हम के संगठन के तत्वावधान में शनिवार को सदस्यों ने अनुमंडल पदाधिकारी कुंदन कुमार को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा कि मधुपुर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था वर्षों से बदहाल है. इसमें सुधार के लिए संगठन व स्थानीय नागरिकों द्वारा समय समय पर आंदोलन किया गया है. बावजूद इसके विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ. संगठन द्वारा शहरी व ग्रामीण फीडर एक करने और रोटेशन सिस्टम समाप्त करने, सभी विद्युत ट्रांसफाॅर्मर में एवी स्वीच लगाने, 20-22 घंटा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, कॉल सेंटर का फोन व पटवाबाद पावर सब स्टेशन हमेशा ग्राहक सेवा के लिए चालु करने, 11 हजार केवीए तार के नीचे गार्ड लगाने आदि मांग शामिल है.
संस्था के संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि बार बार विभाग द्वारा आश्वासन दिये जाने के बाद भी विद्युत व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है. संगठन अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी. तीन जुलाई को भगत सिंह चौक, डालमिया कूप, भेडवा, खलासी मोहल्ला चौक, आर्य समाज चौक व गांधी चौक पर नुक्कड सभा का आयोजन किया जायेगा. आठ जुलाई को एक दिवसीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. इसके बाद 13 जुलाई को शहर के गांधी चौक से अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ किया जायेगा. जो विभिन्न स्थानों में किया जायेगा. मौके पर जियाउल हक, रंजीत चौधरी, हाजी मोहमद रकीब अंसारी, राजा आदि दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










