जसीडीह व देवघर रेलवे स्टेशन पर बनेगा 600 कमरे का गेस्ट हाउस
देवघर : श्राइन बोर्ड की बैठक में पावर प्वाइंट के द्वारा किये जा रहे विभन्नि कार्यों को दर्शाया गया. इसमें बताया गया कि 137 करोड़ की लागत से बनने वाले क्यू कॉम्प्लेक्स का प्रथम फेज का निर्माण कार्य पूर्णता के करीब है तथा स्पाईरल के द्वारा इसमें छह हजार श्रद्धालुओं को घुमाया जा सकेगा. बैठक […]
बैठक में पर्यटन सचिव राहुल शर्मा ने प्रसाद योजना के अंतर्गत 34.54 करोड़ रूपये की लागत से बने डीपीआर की विस्तृत जानकारी दी, इस योजना के तहत शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ जसीडीह रेलवे स्टेशन व देवघर रेलवे स्टेशन में 600 कमरे का गेस्ट हाउस का निर्माण कराया जायेगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा डोरमेट्री बनाने पर अधिक व्यय करने का निर्देश दिया. पर्यटन सचिव ने सीएम को अवगत कराया कि सर्किट हाउस के आगे रविंद्रनाथ टैगोर कलचरल कॉम्प्लेक्स के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध हो गया है, इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होने के साथ-साथ 500 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी.
जल्द ही इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा. पर्यटन सचिव ने बैठक में जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा फुड क्राफ्ट संस्थान की स्वीकृति दी गई है, इसका निर्माण कार्य चल रहा है. मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी को देवघर के सौंदर्यीकरण से जुड़ी योजनाओं की कड़ी निगरानी कर समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










