परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका, लाश फेंकी

जसीडीह: छात्र रश्मि और रोशनी के रविवार की शाम करीब पांच बजे लापता होना और दूसरे दिन सोमवार की शाम पुलिस को डाबर ग्राम पुलिस लाइन के समीप तालाबनुमा गड्ढे में लाश मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है. क्योंकि दोनों का चप्पल तालाब के पास जमीन पर रखा हुआ पाया गया है. इतना ही […]
जसीडीह: छात्र रश्मि और रोशनी के रविवार की शाम करीब पांच बजे लापता होना और दूसरे दिन सोमवार की शाम पुलिस को डाबर ग्राम पुलिस लाइन के समीप तालाबनुमा गड्ढे में लाश मिलना कई सवाल खड़े कर रहा है.
क्योंकि दोनों का चप्पल तालाब के पास जमीन पर रखा हुआ पाया गया है. इतना ही नहीं दोनों शाम के समय घर से कहीं जाने को कह कर निकलती है और उसकी लाश ऐसी जगह गड्ढेनुमा तालाब में मिलती है, जो न तो लड़कियों के लिए स्नान के लायक है और न ही शाम के बाद यहां लड़कियां जाती है.
ऐसे में जहां दोनों के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं पुलिस भी कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है. जांच-पड़ताल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चई पता चल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










