झुलसे युवक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सारवां थाना क्षेत्र के खरना गांव निवासी झुलसे युवक शिवाकांत यादव (32) की मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक गुरुवार को घर में वह स्टोव फटने से झुलस गया था. रात में गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भरती कराया गया था. इलाज […]
विज्ञापन
देवघर : सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सारवां थाना क्षेत्र के खरना गांव निवासी झुलसे युवक शिवाकांत यादव (32) की मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक गुरुवार को घर में वह स्टोव फटने से झुलस गया था. रात में गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाकर भरती कराया गया था. इलाज के क्रम में शुक्रवार दोपहर में शिवाकांत की मौत हो गयी. ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा मामले की सूचना नगर थाना को भेज दी गयी.
सूचना मिलते ही नगर थाना के ओडी पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




