अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध छड़ चोरी की प्राथमिकी दर्ज

Published at :24 Jun 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध छड़ चोरी की प्राथमिकी दर्ज

देवघर : बंपास टाउन गैस ऑफिस के बगल में रहनेवाले उमाशंकर प्रसाद ने नगर थाना में छड़ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में अज्ञात 12-15 लड़कों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि संताल पहाड़िया सेवामंडल के सामने उनके नवनिर्मित भवन के साइट से आरोपितों ने 12-15 बंडल छड़ की चाेरी गुरुवार […]

विज्ञापन

देवघर : बंपास टाउन गैस ऑफिस के बगल में रहनेवाले उमाशंकर प्रसाद ने नगर थाना में छड़ चोरी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में अज्ञात 12-15 लड़कों को आरोपित बनाया गया है. जिक्र है कि संताल पहाड़िया सेवामंडल के सामने उनके नवनिर्मित भवन के साइट से आरोपितों ने 12-15 बंडल छड़ की चाेरी गुरुवार रात में कर ली. गार्ड ने आरोपितों का पीछा किया तो 10 लड़के घेरकर उसे डराने लगे. इसके बाद गार्ड पीछे हट गया तो वे लोग आसानी से छड़ चुरा ले गये. इससे उमाशंकर को करीब 40 हजार रुपये की क्षति पहुंची है. इस संबंध में 411/17 भादवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस पड़ताल में जुटी है.

संताल पहाड़िया सेवामंडल के समीप की घटना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola