पंजीकरण नहीं तो निबंधन रद्द

Published at :24 Jun 2017 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
पंजीकरण नहीं तो निबंधन रद्द

सेमिनार. वाणिज्य कर पदाधिकारियों ने कहा : यह अंतिम मौका एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी से पूर्व व्यवसायियों को इसकी बारीकियां बतायी जा रही है व जल्द पंजीकरण कराने का निर्देश िदया जा रहा है. मधुपुर : कुंडु बंगला स्थित अग्रसेन भवन सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क व सेवा कर प्रमंडल […]

विज्ञापन

सेमिनार. वाणिज्य कर पदाधिकारियों ने कहा : यह अंतिम मौका

एक जुलाई से लागू होने वाले जीएसटी से पूर्व व्यवसायियों को इसकी बारीकियां बतायी जा रही है व जल्द पंजीकरण कराने का निर्देश िदया जा रहा है.
मधुपुर : कुंडु बंगला स्थित अग्रसेन भवन सभागार में शुक्रवार को केंद्रीय उत्पाद शुल्क व सेवा कर प्रमंडल वन देवघर द्वारा सेवा कर पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार में आये व्यवसायियों को जीएसटी के फायदे व आज के दौर में इसकी जरूरत को बताया गया. वाणिज्य कर पदाधिकारी सपुत लाल मेहरा ने बताया कि वैसे करदाता जो किसी करणवश जीएसटी में पंजीकरण नहीं करा सके हैं. वे अविलंब पोर्टल करा लें. कर दाताओं के लिए यह अंतिम मौका है. इसके बाद उनका निबंधन रद्द कर दिया जायेगा. इसके अलावे सेमिनार में जीएसटी के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी. जिसमें रिटर्न कैसे भरना है,
इनपुट टैक्स, आइजीएसटी, सीजीएसटी, एसजीसटी आदि कैसे उपलब्ध करना है, इसकी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी. इसके अलावे कम्पोनिट स्कीम के तहत व्यवसायियों को मिलने वाले फायदे बताये गये.
मौके पर सीटीओ विशाल लकडा, जयकृष्ण प्रसाद, सेंट्रल एक्साइज अधीक्षक तापस मुखर्जी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष परमेश्वर लाल गुटगुटिया, आलोक गुटगुटिया, रंजीत डालमिया, अजय लच्छीरामका, अभिषेक गुटगुटिया, सुमंत गुटगुटिया, पुरूषोत्तम अग्रवाल, उत्तम साह, आदित्य लच्छीरामका, प्रभाष कुमार, राम निरंजन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola