हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस से ठगी करने वाला गिरफ्तार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सारठ: साइबर क्राइम के मामले में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट कोलकाता पुलिस ने सारठ में छापेमारी की. सारठ चौक पर एक सैलून से साइबर ठगी के आरोपित रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार किया. कोलकाता पुलिस के एसआइ प्रीतम कुमार विश्वास ने बताया कि गोल्फ थाना कांड संख्या -24/2017 धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत […]
विज्ञापन
सारठ: साइबर क्राइम के मामले में डिटेक्टिव डिपार्टमेंट कोलकाता पुलिस ने सारठ में छापेमारी की. सारठ चौक पर एक सैलून से साइबर ठगी के आरोपित रंजीत ठाकुर को गिरफ्तार किया. कोलकाता पुलिस के एसआइ प्रीतम कुमार विश्वास ने बताया कि गोल्फ थाना कांड संख्या -24/2017 धारा 120बी, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत दर्ज मामले में अनंसुधान के क्रम में सीडीआर में रंजीत ठाकुर का नाम आया है. आरोप है कि उसने दो लाख 11 हजार की ठगी की है. एक अन्य मामले के तहत इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश श्यामल सेन के खाते से भी एक लाख तीस हजार की राशि बैंक अधिकारी बन कर उड़ा लिया है.
पुलिस आरोपित को मधुपुर कोर्ट मे पेश कर कोलकाता ले गयी है. दोनों कांडों में एक अन्य एक आरोपी पूर्व में बेंगाबाद गिरिडीह से गिरफ्तार किया जा चुका है. गिरफ्तार आरोपित रंजीत ठाकुर पिता उमेश ठाकुर सारवां थाना क्षेत्र के ठाडी मडवा गांव का निवासी है. जो पिछले कई महीनों से सारठ थाना क्षेत्र के महापुर गांव मे अपने मामा के घर में रहता था. वह सारठ के एक सैलून में काम करता था. पुलिस की छापेमारी मे सारठ थाना प्रभारी एनडी राय, ललन कुमार समेत कई पुलिस कर्मी थे.
सारठ के कई गांव हैं साइबर क्राइम का गढ़
सारठ थाना क्षेत्र के नया खरना, रानीबांध, जमुनीयाटांड, झगराही, ढोडोडुमर, सगरूबाद, बारबांक, उबिया, बसाहाटांड, कालीजोत, बरमसिया, लकड़ाखोंदा, बरमसिया, फुलचुवां, बेहरा, कपसा समेत कई गांव हैं बड़ी संख्या में युवा इस अपराध में लिप्त हैं. यहां के कई युवाओं को साइबर क्राइम का प्रशिक्षण दिया जाता है. जिससे कि ये मोबाइल के जरिये बाहरी प्रदेशो के लोगों के बैंक खातों से ठगी कर आलीशन घर, गाड़ियों समेत अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










