मीटिंग: जेसीसी की बैठक महाप्रबंधक ने कहा, देशहित में नहीं करें हड़ताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
चितरा.एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रबंधन ने चितरा कोलियरी स्थित सम्मेलन कक्ष में जीएम पवन कुमार सिंह ने जेसीसी मीटिंग की. उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों से हड़ताल नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि देशहित हड़ताल न करें. कोयला उत्पादन देश में एक प्रमुख ऊर्जास्रोत है. यह आवश्यक सेवा है. कोयला उत्पादन व संप्रेषण बाधित होने […]
विज्ञापन
चितरा.एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रबंधन ने चितरा कोलियरी स्थित सम्मेलन कक्ष में जीएम पवन कुमार सिंह ने जेसीसी मीटिंग की. उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों से हड़ताल नहीं करने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा कि देशहित हड़ताल न करें. कोयला उत्पादन देश में एक प्रमुख ऊर्जास्रोत है. यह आवश्यक सेवा है. कोयला उत्पादन व संप्रेषण बाधित होने से देश को आर्थिक नुकसान होगा. यूनियन प्रतिनिधियों ने कहा कि वे मजदूर हित में हड़ताल कर रहे हैं. अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी जाती है तो हड़ताल करेंगे. मौके पर कार्मिक प्रबंधक बी टी कटारे, सुरक्षा पदाधिकारी यू एस तिवारी, डॉ एल एन गगरई, वद्यिुत अभियंता बी के सिंह, सहायक कार्मिक प्रबंधक पी आर मिंज, अनुराग रंजन आदि उपस्थित थे.
दूसरी ओर यूनियन प्रतिनिधि की ओर से पशुपति कोल, कृष्णा सिंह, राजेश राय, दिनेश महतो, अजय राय, केबी झा, बलदेव महतो, गोपाल कृष्णा समेत अन्य ने शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










