एयरपोर्ट की जमीन अधिग्रहण के मुआवजे में हेराफेरी
देवघर: देवघर एयरपोर्ट निर्माण में जमीन अधिग्रहण के एवज में मुआवजे के भुगतान में बड़ी हेराफेरी का मामला प्रकाश में आया है. भू-अर्जन वाद संख्या-2/15-16 के तहत 78.44 एकड़ जमीन के मुआवजे में बिचौलियों द्वारा हेराफेरी कर लिये जाने की शिकायत पर झारखंड के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री अमर बाउरी ने संताल परगना आयुक्त […]
इसमें से वह 25 फीसदी जमीन का हिस्सेदार है. लेकिन मुआवजा मात्र 2.62 एकड़ भूमि का ही मिला है. जिसमें से मात्र 15 लाख का भुगतान किया गया जबकि इनके हिस्से में लगभग भुगतान की राशि लगभग 70 लाख होना चाहिए. जो 15 लाख मिला, इस राशि में से भी एक बिचौलिये ने अपनी पत्नी के नाम से केनरा बैंक के बचत खाते से चार लाख स्थानांतरित कर लिया. जिसका विवरण खाते में दर्ज है. श्री ठाकुर ने कहा है कि वह अनपढ़ है और उसे विभागीय ज्ञान नहीं है. शेष 75.82 एकड़ का कागजात मामा व बिचौलिया द्वारा दबा लिया गया है. उन्होंने मंत्री से इस मुआवजे में हुई हेराफेरी की जांच आयुक्त संताल परगना से कराने की मांग की. इस शिकायत को मंत्री ने गंभीरता से लिया और जांच का आदेश दे दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










