मवेशी ने खायी फसल तो छात्र की कर दी गयी हत्या

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव निवासी दसवीं कक्षा के छात्र रोहित यादव की हत्या मवेशी द्वारा फसल खा जाने के विवाद में कर दी गयी. इस मामले में रोहित के पिता मुरारी यादव ने जरिया गांव के महेश्वर यादव व उसके पुत्र अरविंद यादव पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पिता के […]
उसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए रोहित का शव बसबुटिया की झाड़ियों में फेंक दिया. मंगलवार को रोहित का शव जैसे ही पोस्टमार्टम हाउस से गांव वापस लाया गया तो आक्रोशित परिजन आरोपित की गिरफ्तारी की मांग के लिए हिंडोलावरण के पास देवघर-दुमका रोड को जाम करने का प्रयास किया.
इसकी सूचना मिलने पर मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार पहुंचे व आरोपित की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने जाम नहीं किया. उसके बाद भी घटना से ग्रामीणों का आक्रोश नहीं थमा व आरोपित महेश्वर यादव के जरिया स्थित घर में रोहित के जाकर शव जलाने के लिए जा रहे थे. तभी गांव में कैंप कर रही पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाकर रोका. उसके बाद रास्ते से ही शव को वापस किया गया. दोपहर तक बसबुटिया घाट में शव का दाह संस्कार हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




