मोदी सरकार के तीन साल: भूमि एवं राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा, 2022 तक सभी गरीबों को मिलेगी छत

Published at :14 Jun 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी सरकार के तीन साल: भूमि एवं राजस्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा, 2022 तक सभी गरीबों को मिलेगी छत

सारवां: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का चहुमुखी विकास हुआ है. 2022 तक सभी गरीबों को छत मुहैया करायी जायेगी एवं सभी विधवा महिलाओं को डा भीमराव अंबेडकर योजना के तहत आवास, पेंशन, रसोई गैस, व शौचालय दिया जायेगा. यह बातें प्रदेश के पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने सारवां में बलराम पोद्दार […]

विज्ञापन
सारवां: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश का चहुमुखी विकास हुआ है. 2022 तक सभी गरीबों को छत मुहैया करायी जायेगी एवं सभी विधवा महिलाओं को डा भीमराव अंबेडकर योजना के तहत आवास, पेंशन, रसोई गैस, व शौचालय दिया जायेगा. यह बातें प्रदेश के पर्यटन मंत्री अमर बाउरी ने सारवां में बलराम पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल को लेकर आयोजित आम सभा में कही. कहा क्यू कांप्लेक्स के माध्यम से देवघर में 40 हजार कांवरिया बालाजी तिरूपति की तर्ज पर बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करेंगे.

उन्होंने एम्स को झारखंड के विकास का केंद्र बिंदु बताया. कहा स्थानीय सांसद के प्रयास से ही संभव हो सका है. मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पांच हजार की आबादी वाले सभी गांव मुख्य मांर्ग से 2019 तक जुड़ जायेंगे. कहा देवघर से गिरीडीह वाया सारवां,सारठ, मधुपुर तक 298 किलोमीटर सड़क साढे़ तीन सौ करोड़ की लागत से बनेगी.

इसका टेंडर हो चुका है. कहा सारवां, सोनाराठाढी व देवघर में आइटीआइ कालेज व सारवां में पावर ग्रिड के शीघ्र शिलान्यास के साथ सभी गांवों को बिजली उपलब्ध करायी जायेगी. वहीं गिरीडीह का पुनासी का पानी सोनारायठाढ़ी तक जायेगा इससे किसान लाभन्वित होंगे. डहुवा बीयर का जीर्णोद्धार व गिरिडीह को गंगा का पानी भेजने की योजना का प्रस्ताव है. गिरीडीह सांसद रविद्र पांडेय ने कहा कि कहा कि एक समय था कि राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री से मंत्री तक का जेल आना-जाना भ्रष्टाचार के कारण लगा रहा. इस अवसर पर विधायक नारायण दास, पूर्व राज्यसभा सांसद जेपीएन सिंह, अभयकांत प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति अध्यक्ष जयदेव राय, जिलाध्यक्ष दिवाकर गुप्ता ,बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्णमुरारी राय, सोनारायठाढ़ी बीस सूत्री अध्यक्ष रामनारायण राय,मधुपुर नप अध्यक्ष संजय यादव, रीता चैरसिया, सुनीता सिंह, विजया सिंह,संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, प्रज्ञा झा, प्रभात सिंह, नवल राय,कपिल पोद्दार, सत्यनारायण रवानी, मनीषराज, पंकज भदोरिया, ममता गुप्ता, सीताराम पाठक, दशरथ साव, विनय कुमार, जगदंबा सिंह, अनिरुद्ध झा ,संजय साह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola