किसानों को बनाया जायेगा स्वावलंबी: श्रम मंत्री

Updated:
विज्ञापन

जसीडीह : देवघर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय कृषि जागृति अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन श्रम मंत्री राज पालिवार व विधायक नारायण दास ने किया. कार्यशाला में बताया गया कि किसान प्रशिक्षण लेकर नयी तकनीक से खेती कर सकते हैं. मंत्री पलिवार ने बताया कि प्रधानमंत्री की […]

विज्ञापन

जसीडीह : देवघर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय कृषि जागृति अभियान के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन श्रम मंत्री राज पालिवार व विधायक नारायण दास ने किया. कार्यशाला में बताया गया कि किसान प्रशिक्षण लेकर नयी तकनीक से खेती कर सकते हैं. मंत्री पलिवार ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहल पर देश में किसानों के हित में एक साथ 50 योजनाओं का संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है.

देश में जब तक किसान समृद्ध नहीं होगा, तब तक देश की उन्नति की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बांध निर्माण, बांध जीर्णोद्धार, डोभा व कुंआ निर्माण का लक्ष्य रखा है. किसान सीमित संसाधन में अधिक पैदावार करें, इसके लिए मिट्टी जांच के साथ जैविक खाद व रासायनिक खाद के उपयोग का तरीका विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि राज्य के किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए इस तरह की कई कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है.

पंचायत के कई गांवों में पानी संचय करने के लिए कई योजनाएं चल रही है. इससे किसान अधिक से अधिक पानी संचय कर खेती में उपयोग व मछली पालन कर सकते हैं. राज्य की ओर से किसानों को अनुदान पर दूधारू पशु भी दिया जा रहा है ताकि देश में किसान श्वेत क्रांति लाया जा सके. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में विधायक ने भी अपने विचार रखे. इस अवसर पर एसडीओ सुधीर कुमार गुप्ता, जिला कृषि पदाधिकारी श्याम नारायण सरस्वती, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी दिलीप कुमार गुप्ता, बीडीओ रजनीश कुमार, सीओ शैलेश कुमार, बीटीएम शशांक शेखर, डॉ देव प्रसाद, दीपक कुमार, विशेश्वर राउत, जिप सदस्य नुतन सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

गांवों में पानी संचय करने के लिए कई योजनाएं चल रही है
किसानों को स्वावलंबी बनाने के लिए इस तरह की कई कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola