महेशमारा में बमबाजी, बाल-बाल बचा युवक

Updated:
विज्ञापन

विजय मंडल समेत दो पर एफआइआर, एक गिरफ्तार देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के महेशमारा मुहल्ले में रविवार रात पूर्व वार्ड पार्षद दिवंगत शांति देवी के पुत्र रमेश कुमार हरि पर बम से जानलेवा हमला हुआ. घटना में रमेश हरि बाल-बाल बच गये. रमेश ने जमीन विवाद में बांक गांव निवासी विजय मंडल व छिट […]

विज्ञापन

विजय मंडल समेत दो पर एफआइआर, एक गिरफ्तार

देवघर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के महेशमारा मुहल्ले में रविवार रात पूर्व वार्ड पार्षद दिवंगत शांति देवी के पुत्र रमेश कुमार हरि पर बम से जानलेवा हमला हुआ. घटना में रमेश हरि बाल-बाल बच गये. रमेश ने जमीन विवाद में बांक गांव निवासी विजय मंडल व छिट करनीबाद निवासी पप्पू तुरी पर बम से हमला कराने का आशंका जतायी है.
इस मामले में मोहनपुर थाना कांड संख्या 166/17 धारा 307, 34 व 3/5 के तहत विजय मंडल व पप्पू तूरी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस सोमवार को छापेमारी कर पप्पू तुरी को गिरफ्तार कर लिया है. रमेश के अनुसार रात करीब 10:35 बजे वार्ड पार्षद बिहारी यादव के घर से जन्मदिन पार्टी से अपनी बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे,
जैसे ही महेशमारा स्थित अपने घर के दरवाजे पर पहुंचे तो पहले से घात लगाये दो बाइक पर सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक जान मारने की नियत से बम से हमला किया. बम रमेश से छिटक कर दीवार पर लगा. भय से रमेश अपनी बाइक से भागा तो अपराधी ने बम से दूसरा हमला किया, जो जमीन पर गिरा. रमेश बाइक से महेशमारा राधे-कृष्ण मंदिर के पास एक घर में घुसकर जान बचायी. बम की आवाज से आसपास के लोग इकठ्ठा हुए व अपराधी बाजार की ओर भाग निकले.
रमेश ने दर्ज प्राथमिकी में कहा कि मुझे विश्वास है कि विजय मंडल व पप्पू तुरी ने घटना को अंजाम दिलाया है. चूंकि विजय मंडल से रैयती जमीन को कब्जा करने का विवाद चल रहा है. पूर्व में भी बांक के पास विजय मंडल द्वारा हमला किया गया था. घटना की सूचना मिलने पर रात में ही इंस्पेक्टर आरके सिन्हा, नगर थाना प्रभारी एके उपाध्याय व मोहनपुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने घटनास्थल की छानबीन की.
जमीन पर चल रहा विवाद
महेशमारा मौजा में विजय मंडल के घर के समीप एक जमीन को लेकर रमेश हरि व विजय मंडल में कई वर्षों से विवाद चल रहा है. विजय व रमेश पहले भी एक-दूसरे पर मारपीट समेत अन्य आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे हैं. पुलिस इस घटना की कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola