सारठ से साइबर क्राइम के दो आरोपित गिरफ्तार
सारठ : पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के नया खरना गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम के दो आरोपियों चंद्रकिशोर मेहरा व सुभाष मेहरा को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान साइबर इनके पास से तीन लाख सात हजार नकद, चार मोबाइल, वोटर आइडी कार्ड, बैंक जमा पर्ची, पासबुक व किसान कार्ड भी […]
सारठ : पुलिस ने शनिवार की देर रात थाना क्षेत्र के नया खरना गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम के दो आरोपियों चंद्रकिशोर मेहरा व सुभाष मेहरा को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान साइबर इनके पास से तीन लाख सात हजार नकद, चार मोबाइल, वोटर आइडी कार्ड, बैंक जमा पर्ची, पासबुक व किसान कार्ड भी बरामद किये गये हैं. उक्त जानकारी एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने सारठ थाने में प्रेस कांफ्रेंस में दी. एसडीपीओ ने कहा : बरामद दो वोटर कार्ड में एक यादव सुभाष भाई, पिता नेपाल भाई, पता -77 केएलएम- डुमराटांड,पराडीह जिला हालसर, गुजरात के नाम पर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










