आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
जसीडीह : थाना क्षेत्र के रोहिणी राजासार गांव की सरिता देवी ने अपने पति मृतक पवन कुमार दूबे को आत्महत्या के लिए उसकाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि भैंसूर बबन कुमार दूबे और मेरे पति पवन कुमार में माता- पिता के खाने के खर्च को लेकर विवाद हुआ […]
जसीडीह : थाना क्षेत्र के रोहिणी राजासार गांव की सरिता देवी ने अपने पति मृतक पवन कुमार दूबे को आत्महत्या के लिए उसकाने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि भैंसूर बबन कुमार दूबे और मेरे पति पवन कुमार में माता- पिता के खाने के खर्च को लेकर विवाद हुआ था. इसमें मेरे पति की आमदनी से अधिक खर्चा मांगा जा रहा था.
जिसे लेकर बदिया निवासी उसके ननद बेबी देवी व ननदोई सुरेश पाठक ने भी गाली-गलौज करने लगे. जिसे पति पवन कुमार बर्दाश्त नहीं कर पाये और जहर खा लिया. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










