भगवान बिरसा के क्रांति की देन है सीएनटी-एसपीटी एक्ट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पालोजोरी: अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के बैनर तले बगदाहा के हटिया परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. सदस्यों ने भगवान बिरसा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष होपना मरांडी ने कि उनके संघर्ष से लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. हमें भी अपने अधिकारों के लिए […]
विज्ञापन
पालोजोरी: अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के बैनर तले बगदाहा के हटिया परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी. सदस्यों ने भगवान बिरसा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. सभा की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष होपना मरांडी ने कि उनके संघर्ष से लोगों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. हमें भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा.
महासभा के केंद्रीय महामंत्री पशुपति कोल ने कहा कि एसपीटी व सीएनटी एक्ट भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी व आंदोलनकारी की देन है.
वर्तमान सरकार पूर्वजों के आंदोलन को धता बताते हुए सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन कर आदिवासियों का हक छिन रही है. महासभा इसके विरोध में अपना आंदोलन जारी रखेगा. मौके पर नंद किशोर कोल, जगेश्वर महतो, राजेन्द्र मरांडी, राजीव हेम्ब्रम, रूसीलाल कस्किू, बासुदेव मरांडी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










