प्रमोद, सुरेंद्र व भूतनाथ समेत 11 को नोटिस

Updated:
विज्ञापन

देवघर : प्रखंडों में छात्रों को वितरण करने के लिए तीन वर्ष पूर्व जिला परिषद सदस्यों व प्रमुख को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये सोलर लालटेन की राशि अब तक विभाग के पास जमा नहीं करायी गयी है. 11 पूर्व जिप सदस्य व प्रमुख ने अपने क्षेत्र में कितने लोगों के बीच सोलर लालटेन वितरण […]

विज्ञापन
देवघर : प्रखंडों में छात्रों को वितरण करने के लिए तीन वर्ष पूर्व जिला परिषद सदस्यों व प्रमुख को सरकार द्वारा उपलब्ध कराये गये सोलर लालटेन की राशि अब तक विभाग के पास जमा नहीं करायी गयी है. 11 पूर्व जिप सदस्य व प्रमुख ने अपने क्षेत्र में कितने लोगों के बीच सोलर लालटेन वितरण किया, उसकी सूची भी विभाग को जमा नहीं किया है. डीडीसी जनमेजय ठाकुर ने इन 11 पूर्व जिला परिषद सदस्य व प्रमुख को नोटिस भेजकर राशि जमा करने का अंतिम नोटिस भेजा है.

जिन लोगों ने सोलर लालटेन का पैसा जमा नहीं किया है, उसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रमोद सिंह, सुरेंद्र रवानी, भूतनाथ यादव, उषा रानी दास, मोजस्मा खातुन, सुशील कुमार कंचन, सुबेदा खातुन, हफीजन बीबी समेत सोनारायठाढ़ी की पूर्व प्रमुख बसंती देवी, सारवां पूर्व प्रमुख ममता वर्मा व देवघर पूर्व प्रमुख सुनिता देवी का नाम शामिल है.

डीडीसी द्वारा इन 11 लोगों को भेजी गयी नोटिस में कहा गया है कि कई बार पत्र व दूरभाष द्वारा बैंक ड्रॉफ्ट व सोलर लालटेन वितरण की सूची जमा करने को कहा गया था, लेकिन तीन वर्ष के बाद भी बैंक ड्राफ्ट व सोलर लालटेन की वितरण सूची उपलब्ध नहीं करायी गयी है. तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राशि व वितरण सूची जमा नहीं करना सरकारी राशि गबन जैसा गंभीर आरोप का परिचायक है, साथ ही इस संबंध में किसी प्रकार का रुचि नहीं लेना व जानबुझ कर अनदेखी करना गंभीर अपराध है. डीडीसी ने सभी 11 लोगों को 26 जून तक ज्रेडा के निदेशक के नाम बैंक ड्राफ्ट स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर जमा करने को कहा गया है, 26 जून के पूर्व बैंक ड्रॉफ्ट उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जायेगी.

इन लोगों ने नहीं चुकाया पैसा
प्रमोद सिंह(पूर्व जिप सदस्य,सारठ) 3,63,800
सुरेंद्र रवानी(पूर्व जिप सदस्य,सारठ) 85,000
भूतनाथ यादव(पूर्व जिप सदस्य,मोहनपुर) 85,000
उषा रानी दास(पूर्व जिप सदस्य,मधुपुर) 85,000
मोजस्मा खातुन(पूर्व जिप सदस्य,मधुपुर) 85,000
सुशील कुमार कंचन(पूर्व जिप सदस्य,देवीपुर) 85,000
सुबैदा खातुन(पूर्व जिप सदस्य,करौं) 1,70,000
हफीजन बीबी(पूर्व जिप सदस्य,पालोजोरी) 85,000
बसंती देवी (पूर्व प्रमुख, सोनारायठाढ़ी) 32,500
ममता वर्मा (पूर्व प्रमुख, सारवां) 32,500
सुनिता देवी(पूर्व प्रमुख, सारवां) 42,500
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola