श्रावण में श्रद्धालु कर सकेंगे सुविधा केंद्र का उपयोग

Updated:
विज्ञापन

देवघर: श्रावणी मेले में इस बार श्रद्धालु सुविधा केंद्र का उपयोग कर सकेंगे. बाबा मंदिर वीआइपी गेट के निकट पाठक धर्मशाला की जगह पर बन रहा सुविधा केंद्र का काम अंतिम चरण में है. मेले से पहले इसे तैयार कर लिया जायेगा. बाबा मंदिर प्रभारी बीके झा ने बताया कि 5.59 करोड़ की लागत से […]

विज्ञापन
देवघर: श्रावणी मेले में इस बार श्रद्धालु सुविधा केंद्र का उपयोग कर सकेंगे. बाबा मंदिर वीआइपी गेट के निकट पाठक धर्मशाला की जगह पर बन रहा सुविधा केंद्र का काम अंतिम चरण में है. मेले से पहले इसे तैयार कर लिया जायेगा. बाबा मंदिर प्रभारी बीके झा ने बताया कि 5.59 करोड़ की लागत से बन रहे सुविधा केंद्र में यात्रियों के लिए पूरी सुविधा उपलब्ध होगी.

इसके अंडरग्राउंड में बिजली व्यवस्था का कंट्राल रुम, जनरेटर आदि की व्यवस्था होगी. वहीं ग्राउंड फ्लोर पर पुरुष व महिलाओं के लिए बाथरुम, यूरिनल व शौचलय की व्यवस्था के अलावा पूजा-पाठ के सामान की बिक्री के लिए कुछ दुकान बनाया जा रहा है. पहले तल पर यात्री विश्रामालय के अलावा बैंक, एटीएम, रेलवे टिकट काउंटर, पूछताछ केंद्र आदि की व्यवस्था मुहैया कराने पर विचार किया जा रहा है. वहीं दूसरा तल पूरी तरह यात्रियों के लिए ही उपलब्ध रहेगा.

वहीं भविष्य में इसे बाबा मंदिर प्रशासनिक भवन से जोड़ने का भी विचार चल रहा है. काम अंतिम चरण में है. पूरी उम्मीद हैं कि श्रावणी मेले के पहले इसे चालू कर लिया जायेगा. मंदिर प्रभारी ने बताया कि इसे दो साल में पूरा करने का एग्रीमेंट हुआ था, लेकिन भीड़ के दिनों में काम में दिक्कत होने की वजह से समय को आगे बढ़ाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola