युवाओं से शराबबंदी के पक्ष में आने की अपील
देवीपुर. थाना क्षेत्र के बरगुनिया गांव में महिला समिति की अध्यक्ष डोली देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने शराबबंदी के पक्ष में मोरचा खोल दिया है. महिलाओं ने इसके पहले 21 मई को अवैध शराब बनाने वालों के घर जाकर शराब व जावा महुआ को नष्ट कर दिया था. मंगलवार को फिर […]
इस अभियान में स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल होने वाले थे. परन्तु किसी कारण वश जनप्रतिनिधियों के नहीं पहुंचने से कार्यक्रम को स्थगित कर बैठक का रूप दे दिया गया. महिलाओं ने स्थानीय युवाओं को भी इस अभियान में शामिल होने का आह्वान किया है. उनका कहना है कि युवा पीढ़ी शराब की लत में फंसकर बर्बाद हो रही है. साथ ही घर के मर्द भी रात में शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हैं.
शराब का पैसा नहीं रहने पर घर का सामान ही बेच देते हैं. सभी महिलाओं ने स्थानीय जिला परिषद सदस्य, प्रमुख व मुखिया से इस अभियान में शामिल होकर मदद करने की मांग की है. प्रखंड प्रशासन से से भी अवैध शराब बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. हालांकि महिलाओं ने कहा कि एक-दो दिनों के अंदर देवघर एसपी से मिलकर उन्हें मांगों से अवगत करायेंगी. मौके पर टुन्नी देवी, इंदु देवी, शीला देवी, सुहाग देवी, कुसुम देवी, बसंती देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, सुमित्रा देवी सहित काफी संख्या में महिलायें मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










