दो बच्चों के साथ ससुराल के लिए निकली महिला लापता

Updated:
विज्ञापन
दो बच्चों के साथ ससुराल के लिए निकली महिला लापता

कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदीदी गांव निवासी राजेंद्र कुमार राम ने राजपुर थाना में आवेदन देकर बहन व दो भांजाें के लापता होने का सनहा दर्ज कराया है.

विज्ञापन

चतरा़ कान्हाचट्टी प्रखंड के चिरिदीदी गांव निवासी राजेंद्र कुमार राम ने राजपुर थाना में आवेदन देकर बहन व दो भांजाें के लापता होने का सनहा दर्ज कराया है. उसने बताया कि उसकी बहन सुमन कुमारी की शादी 12 वर्ष पूर्व राजस्थान के बुुंदी जिला के सुमेरगंज मंडी निवासी राजेंद्र से हुई थी. मई 2024 में मायके आयी हुई थी. दो भांजा प्रिंस कुमार व पंकज भी साथ आये थे. जीजा द्वारा उसे गाड़ी में बैठाने की बात कही गयी. 24 जनवरी को कोडरमा रेलवे स्टेशन से अजमेर सियालदा ट्रेन पर बैठा दिया. 25 जनवरी को सुबह जब फोन किया तो बात हुई. इसके बाद मोबाइल बंद हो गया. जीजा को फोन किया तो बहन को नहीं पहुंचने की बात कही. इसके बाद काफी खोजबीन किया, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल रहा है. जिससे मायके व ससुराल वाले परेशान हैं. राजेंद्र ने पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को आवेदन देकर बहन व भांजे की खोजबीन करने में सहयोग करने की गुहार लगायी है.

चार युवकों पर रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी देने का आरोप

चतरा. शहर के पांचवां मुहल्ला निवासी संगीता देवी (पति चंदन कुमार) ने चार युवकों के खिलाफ रंगदारी मांगने व हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है. संगीता देवी ने बताया कि जून 2024 को मेरे बेटे शिवम कुमार के मोबाइल पर अव्वल मुहल्ला निवासी डीएम यादव उर्फ अभिमन्यु यादव ने फोन कर तीन लाख रुपये की मांग की. लेवी की राशि नहीं देने पर गोली मार कर हत्या करने की धमकी दी. साथ ही इसकी सूचना पुलिस को देने पर बुरा अंजाम भुगतने को कहा, जिससे पूरा परिवार डरा हुआ था. 19 जनवरी 2025 को डीसीएम यादव, करण यादव व लक्की राज उर्फ चिमा घर पर आये और लेवी की मांग की. संगीता देवी ने थाना प्रभारी से उक्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola