महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज को लेकर हत्या का आरोप

सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव की है घटना, दहेज में बाइक मांग रहे थे
सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव की है घटना, दहेज में बाइक मांग रहे थे चतरा. सदर थाना क्षेत्र के सीमा गांव निवासी कोयल देवी (22) पति चमन भुईयां की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी. मृतका के मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. बताया गया कि शुक्रवार की अहले सुबह चमन भुईयां के चाचा ने फोन पर मृतका के चाचा को सूचना दी कि कोयल देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग सीमा गांव पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. मृतका की मां तुड़ाग गांव निवासी कचंती देवी ने बताया कि 2025 में पुत्री की शादी चमन भुईयां के साथ हुई थी. कुछ माह तक ठीक ठाक चला. इसके बाद दहेज में बाइक मांग करने लगे. नहीं देने पर पुत्री के साथ मारपीट व प्रताड़ित किया जा रहा था. कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर ही ससुराल वालों ने पुत्री की हत्या कर दी है और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है. महिला ने पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




