खैनी देने को लेकर उठे विवाद में पत्नी की गला घोंटकर हत्या
Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 05 Jun 2026 9:41 PM
विज्ञापन
हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन
: हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार
हंटरगंज. थाना क्षेत्र के कोबना पंचायत अंतर्गत नौकाडीह गांव में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक पति ने मामूली बात पर हुए विवाद में अपनी 21 वर्षीया पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान सबुजा कुमारी के रूप में की गयी है, जो अजय कुमार उर्फ अजय भुईयां की पत्नी थी. बताया गया कि इस विवाद की शुरुआत मामूली बात से हुई. पत्नी सबुजा ने अपने पति अजय को अपनी सास को खैनी देने से मना किया था. इसके बाद भी पति ने अपनी मां को खैनी दे दी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस शुरू हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला घोंट दिया. पत्नी की स्थिति बिगड़ती देख उसे तुरंत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. तब तक काफी देर हो चुकी थी और वहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के पिता लेंजवा गांव निवासी रामपति भुईयां ने थाना में आवेदन देकर दामाद पर पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मालूम हो कि सबुजा कुमारी की शादी एक साल पूर्व ही अजय भुईयां से हुई थी. बताया गया कि शादी के कुछ माह के बाद से ही पति-पत्नी में हमेशा विवाद की स्थिति बनी रहती थी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










