ePaper

टंडवा के कुमारंगकला में स्वागत समारोह का आयोजन

Updated at : 21 Sep 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
टंडवा के कुमारंगकला में स्वागत समारोह का आयोजन

सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह को बनाये जाने पर कुमारंगकला में रविवार को स्वागत सह आभार समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

टंडवा. सीसीएल का सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह को बनाये जाने पर कुमारंगकला में रविवार को स्वागत सह आभार समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सांसद कालीचरण सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक कुमार उज्जवल दास थे. अध्यक्षता अजय नारायण देव ने की, संचालन ईश्वर दयाल पांडेय व बसंत साहू ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में प्रेम विकास उर्फ मंटू सिंह के नेतृत्व में विस्थापित ग्रामीणों ने सांसद व विधायक ने शॉल बुके व मां दुर्गे की तस्वीर देकर स्वागत किया. कार्यक्रम में प्रतिनिधि कुंदन पासवान, संदीप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, उमेश यादव, रमेश वर्मा ने फॉरेस्ट डायवर्सन रोजगार नौकरी मुआवजा प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं से सांसद-विधायक को अवगत कराया. सांसद ने मामले में डीसी से बात करने की बात कही. मौके पर जिला परिषद देवंती देवी, मुखिया संघ जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, मुखिया सरिता देवी, किशुन राम, पंसस राजेश चौधरी, भाजपा महामंत्री मिथिलेश कुमार गुप्ता, अक्षयवट पांडेय, विजय चौबे, गोविंद तिवारी, महेश वर्मा, महेंद्र यादव, शशि चौरसिया, अरविंद पांडेय समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola