एक साल से जलमीनार खराब, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
एक साल से जलमीनार खराब, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

प्रखंड के चंदिया गांव में लगा जलमीनार एक साल से खराब है

विज्ञापन

27 सीएच 1- खराब पड़ी जलमीनार. सिमरिया. प्रखंड के चंदिया गांव में लगा जलमीनार एक साल से खराब है. जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है. ग्रामीण जहां तहां से पानी लाकर प्यास बुझा रहे है. प्यास बूझाने के साथ-साथ अन्य कार्य करने में भी दिक्कत हो रही है. जलमीनार का निर्माण एक साल पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा लगाया था. कुछ दिनों तक पानी मिला. इसके बाद जलमीनार से स्टार्टर की चोरी हो गयी, तब से जलमीनार बेकार पड़ा है. मरम्मत कर जलमीनार शुरू करने की ओर विभाग का ध्यान नहीं है. ग्रामीण बिहारी दांगी, राजदेव दांगी, गोपाल महतो, घनश्याम महतो ने बताया कि जलमीनार लगा था तो पानी की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जगी थी, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. स्टार्टर लगाने के लिए कई बार पीएचईडी से मांग कर चुके है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से जलमीनार बनाकर पेयजलापूर्ति करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola