वनों के संरक्षण को लेकर ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 15 Nov 2025 9:36 PM

विज्ञापन

प्रखंड के ग्राम विकास समिति पिपराडीह के सदस्यों ने शनिवार को वन बचाव को लेकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया.

विज्ञापन

सिमरिया. प्रखंड के ग्राम विकास समिति पिपराडीह के सदस्यों ने शनिवार को वन बचाव को लेकर गांव में जागरूकता अभियान चलाया. साथ ही लोगों को पेड़-पौधे के महत्व के बारे में बताया. समिति के अध्यक्ष रामभजन प्रसाद ने कहा कि जल जंगल है, तो हमारा जीवन सुरक्षित है. आज लोग पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई कर रहे है, जिससे मानव जीवन पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि हरेक इंसान को एक-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने की जरूरत है. इस गांव में वर्ष 2012 से वनों बचाते आ रहे हैं. साथ ही गांव-गांव में इसके बचाव के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. उन्होंने नवयुवक संघ को पेड़ पौधे व जंगलों की कटाई पर रोक लगाने को लेकर गांव-गांव में जागरूकता रैली निकालने के प्रति जागरूक किया. मौके पर उपेंद्र प्रसाद, सुनील प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, हिरामन पांडेय, भोला पांडेय , विक्रम प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola