अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, कमरा ध्वस्त

अनियंत्रित हाइवा घर में घुसा, कमरा ध्वस्त
जोरी. वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी में शनिवार की अहले सुबह अनियंत्रित हाइवा सेवानिवृत वनकर्मी रघुवीर गोस्वामी के घर में जा घुसा. जिससे घर अगला कमरा पूरी तरह ध्वस्त हो गया. घटना उस वक्त घटी जब रघुवीर गोस्वामी लघुशंका के लिए बाहर निकले थे. इस दौरान हंटरगंज से चतरा की ओर आ रहा तेज रफ्तार हाइवा घर में जा घुसा. इस तरह श्री गोस्वामी बाल-बाल बचे. घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. इसकी सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दल बल के साथ वहां पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घटना से भुक्तभोगी को काफी नुकसान हुआ है. थाना प्रभारी ने बताया कि अब तक भुक्तभोगी से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










