कार के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल

सिमरिया-हजारीबाग पथ स्थित तलसा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
सिमरिया़ सिमरिया-हजारीबाग पथ स्थित तलसा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बाइक सवार सोमर गंझू व चैता गंझू घायल हो गये. दोनों हुरनाली पंचायत के हांडे गांव के रहनेवाले हैं. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी शिला ओपी प्रभारी को दी. ओपी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया. वहां से उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार सोमर गंझू बोंगादाग से चैता गंझू के साथ बाइक से लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में सोमर गंझू का एक पैर कटकर अलग हो गया. ओपी प्रभारी राहुल दुबे ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
18 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
प्रतापपुर. थाना क्षेत्र के सोनवर्षा निवासी जगदीश यादव ने थाना में आवेदन देकर पोता नीरज कुमार यादव उर्फ भोला यादव की हत्या को लेकर 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि उसका पोता बुधवार की शाम बलवादोहर से घर वापस लौट रहा था. इस दौरान उक्त लोगों ने उसकी हत्या कर दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया. थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने कहा कि दादा के आवेदन के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










