नो इंट्री में घुसे दो हाइवा को रोक कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन
नो इंट्री में घुसे दो हाइवा को रोक कर ग्रामीणों ने किया हंगामा

पुलिस पर पैसा देकर वाहनों को प्रवेश कराने का आरोप

विज्ञापन

: पुलिस पर पैसा देकर वाहनों को प्रवेश कराने का आरोप हंटरगंज. प्रखंड क्षेत्र में लगातार हाइवा व मालवाहक वाहनों की चपेट में आने से लोगों की मौत हो रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है. दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक नो इंट्री लागू की गयी है. इसके बाद भी कई हाइवा चालक नियमों की अनदेखी कर वाहनों का परिचालन कर रहे हैं. रविवार की सुबह करीब आठ बजे नो इंट्री का उल्लंघन कर मुख्य बाजार में घुसे दो हाइवा को ग्रामीणों ने रोक लिया. इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने पुलिस पर पैसा लेकर नो इंट्री क्षेत्र में वाहनों को प्रवेश कराने का आरोप भी लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि नो इंट्री का सख्ती से पालन नहीं होने के कारण ही क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं. यदि प्रशासन नियमों को प्रभावी ढंग से लागू करे, तो दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगायी जा सकती है. हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं. इसके बाद पकड़े गये दोनों हाइवा को जब्त कर थाना लाया गया. नो इंट्री का उल्लंघन, ओवर स्पीड तथा एक वाहन में उप चालक नहीं रहने के मामले में जुर्माना की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है. थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने कहा कि नो इंट्री का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उनके आश्वासन के बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola