देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
देशी कट्टा के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, जेल

शिला ओपी पुलिस ने रविवार को चोपे पंचायत के भयपुर चौक से देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिमरिया. शिला ओपी पुलिस ने रविवार को चोपे पंचायत के भयपुर चौक से देशी कट्टा के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में हजारीबाग जिले के कटकमसांडी के लक्ष्मण सिंह उर्फ लच्छू सिंह व कंचनपुर के राहुल राणा 25 शामिल है. दोनों के पास से देशी कट्टा, एक बाइक व दो मोबाइल जब्त किया गया. ओपी प्रभारी राहुल दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भयपुर चौक में दो युवक देशी कट्टा लेकर घूम रहा है और अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे. इस दौरान दोनों को दौड़ाकर पकड़ा गया. ओपी प्रभारी ने बताया कि लक्ष्मण सिंह पर कटकमसांडी थाना में आपराधिक मामला दर्ज है. उन्होंने कहा कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थाना कांड संख्या 85/25 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया. छापामारी टीम में एसआई व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola