चोरी के सामान के साथ दो गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Published by : ANUJ SINGH Updated At : 15 Nov 2025 9:28 PM

विज्ञापन

सदर पुलिस ने छापामारी कर चोरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

चतरा. सदर पुलिस ने छापामारी कर चोरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सदर थाना क्षेत्र ब्लॉक रोड निवासी अनीश कुमार, अव्वल मुहल्ला निवासी शुभम कुमार शामिल हैं. दोनों के पास से चोरी के रॉड व सेटरिंग प्लेट बरामद किये गये. बताया गया कि गत 12 नवंबर की रात सदर प्रखंड कार्यालय के समीप शारदा इंटरप्राइजेज से दो पीस कटर मशीन, दो क्विंटल छड़, डायसिस, 30 पीस सेटरिंग प्लेट, एक पीस बिजली समरसेबुल की चोरी हुई थी. इस संबंध में कंस्ट्रक्शन के मालिक बिहार के औरंगाबाद जिला कुटुंब थाना सीमरीकला के सुनील कुमार शर्मा ने थाना में आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड संख्या 354/25 के तहत उक्त दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. कांड के उद्भेदन को लेकर अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. साथ ही दोनों की निशानदेही पर कई सामान बरामद किये गये. छापामारी में थाना प्रभारी विपिन कुमार के अलावा पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANUJ SINGH

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola